आज पेश होने वाले बजट को लेकर संशय के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली संसद की ओर रवाना हो गए हैं। ऐसी खबर है कि केरल से सांसद और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता ई अहमद के निधन के चलते आज संसद की कार्यवाही को स्थगित किया जा सकता है। वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि सांसद ई अहमद के निधन के चलते आज पेश होने वाला बजट एक दिन के लिए टल सकता है। उन्होंने कहा कि बजट पेश पर करने आखिरी फैसला लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन लेंगी। गंगवार ने मीडिया से बातचीत में कहा है, अभी तक परंपरा रही है कि अगर सीटिंग सांसद की डेथ होती है तो सदन को स्थगित किया जाता है। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजट टालने की मांग की। वित्त मंत्री अरुण जेटली संसद भवन पहुंचे। संसद के अंदर कुछ देर में शुरू कैबिनेट मीटिंग होगी। सरकार ने सभी से बात करके यह व्यवस्था बनाई है कि आज बजट संसद में पेश किया जाएगा। पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि सांसद ई अहमद के निधन के कारण इसको टाला जा सकता है। बजट 2017 की प्रतियां संसद पहुंची। वित्त मंत्री अरुण जेटली राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मिले।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।