पंजाब और गोवा में मतदान जारी
(India)
पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार को गोवा में सुबह सात बजे से शुरू हो गया, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। गोवा में 40 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। वहीं पंजाब में 117 सीटों पर मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कडे बंदोबस्त किए गए हैं। गोवा में सुबह नौ बजे तक 15 फीसदी मतदान होने की खबर है। उत्तरी गोवा में 16 फीसदी और दक्षिणी गोवा 14 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। वहीं पंजाब में सुबह साढ़े नौ बजे तक आठ फीसदी मतदान हुआ है। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पणजी में मतदान किया। उसके बाद उन्होंने कहा कि गोवा में इस बार पिछले बार की तुलना में इस बार अधिक मतदान होने की उम्मीद है। पिछली बार 84 फीसदी मतदान हुआ था। उन्होंने कहा कि भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलेगा और वह जीतकर फिर सत्ता में आएगी।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।