शशिकला नटराजन होंगी तमिलनाडु की सीएम
(India)
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद पर आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य में सत्ताधारी पार्टी एआईएडीएमके के विधायक दल की नेता शशिकला नटराजन को चुन लिया गया है। सूत्रों की माने तो आज सुबह से ही शशिकला को सीएम का पदभार दिए जाने की संभावाना की खबरें आ रही थीं जिस पर अब पुख्ता तौर पर मौहर लग चुकी है। तमिलनाडु के कार्यकारी राज्यपाल सी विद्यासागर राव शशिकला को मुख्यमंत्री के पद की शपथ दिलाएंगे। वहीं ओ पन्नीरसेल्वम ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। शशिकला ने इस मौके पर कहा है कि ओ पन्नीरसेल्वम ने ही उन्हें पार्टी के महासचिव का पद संभालने को कहा था। तमिलनाडु में मची इस नई राजनीतिक हलचल के बीच, शशिकला चेन्नई स्थिति पार्टी के मुख्य कार्यालय पहुंची जहां पर उन्हें पार्टी की विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं जयललिता की भतीजी दीपा जयकुमार ने भी शशिकला को मुख्यमंत्री बनाने की संभावना पर टिप्पणी करते हुए इसकी तुलना सेना के तख्तापलट से की थी। दीपा ने समाचार चैनल आजतक से कहा था, ‘दीपा तमिलनाडु का एक हिस्सा है तमिलनाडु के लोग यह फैसला स्वीकार नहीं करेंगे। तमिलनाडु के लोगों के लिए ऐसी बुरी स्थिति की कल्पना नहीं की थी। यह बहुत ही गलत निर्णय होगा बिल्कुल सेना के तख्तापलट जैसा। वहीं दीपा ने इससे पहले भी कहा था कि जयललिता की जगह कोई और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।