कानपुर रेल हादसे का मुख्य साजिशकर्ता काठमांडू से गिरफ्तार
(India)
कानपुर में पिछले साल 20 नवंबर को हुए रेल हादसे के मुख्य साजिशकर्ता शम्स-उल-होदा को नेपाल की राजधानी काठमांडू से गिरफ्तार किया गया है। नेशनल इनवेस्टिगेटिव एजेंसी (एनआईए) सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक आईएसआई आतंकी होदा को दुबई से गिरफ्तार कर नेपाल में प्रत्यर्पित किया गया है। अब उसे भारत लाने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल, एनआईए, रॉ और सीबीआई की टीम आतंकी होदा से पूछताछ के लिए नेपाल पहुंच चुकी है। आतंकी होदा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करता है और उसी के इशारे पर उसने दुबई में बैठकर पुखरायां रेल हादसे को अंजाम दिया जिसमें 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। भारतीय जांच एजेंसियों को कानपुर रेल हादसे में साजिश के अहम सबूत मिले थे। नेपाल से गिरफ्तार ब्रिज किशोर गिरी के फोन से एक ऑडियो क्लिप मिला था। ऑडियो क्लिप में कानपुर रेल हादसे की साजिश की बातचीत है। नेपाल पुलिस ने एनआईए समेत तमाम जांच एजेंसियों को आडियो क्लिप सौंप दिए हैं। एनआईए ने हाल में तीन एफआईआर दर्ज की हैं। गिरफ्तार शमसूल होदा अभी नेपाल पुलिस की गिरफ्त में है। 17 जनवरी को बिहार पुलिस ने दावा किया था कि 20 नवंबर को कानपुर के पुखरायां के पास हुआ रेल हादसा प्ैप् की साजिश का नतीजा था। मोतिहारी के एसपी जितेंद्र राणा ने बताया था कि गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने ये खुलासा किया है। मुख्य आरोपी होदा ने इसके लिए फंडिंग की। जांच में सामने आया कि ये कारोबारी प्ैप् को भी फंडिंग करता है। इस मामले में अब तक शमशुल के अलावा मोती पासवान, मुकेश यादव, उमाशंकर पटेल को घोड़ासहन से, ब्रजकिशोर, मुजाहिर अंसारी और शंभु गिरी को नेपाल से पकड़ा गया। जुबैर और जियाउल को दिल्ली से पकड़ा गया।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।