शशिकला AIADMK के 130 MLAs की आज गवर्नर के सामने करा सकती हैं परेड
(Chennai, Chennai) शशिकला के खिलाफ बगावत करने वाले पन्नीरसेल्वम बुधवार को AIADMK में अकेले पड़ते दिखे। 134 में से 131 विधायक पार्टी महासचिव शशिकला की मीटिंग में पहुंचे। पाला बदलने से रोकने के लिए सभी को तीन बसों में एक होटल भेज दिया। गवर्नर सी विद्यासागर राव गुरुवार दोपहर बाद मुंबई से चेन्नई लौट सकते हैं। शशिकला शाम तक विधायकों की परेड करवा सकती हैं। दूसरी तरफ, पन्नीरसेल्वम ने भी 50 विधायकों के समर्थन का दावा किया। पन्नीरसेल्वम ने बैंक को लिखा कि पार्टी खाते से मेरे दस्तखत के बिना लेन-देन न करे।बुधवार को शशिकला ने कहा- "विरोधी मेरे पीछे पड़े हैं। सीएम के तौर पर पन्नीरसेल्वम ने गलतियां की हैं। उसकी सजा देना पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी है।
वह विपक्ष के साथ मिलकर साजिश रच रहे हैं। इसी बीच, डीएमके के नेता एमके स्टालिन ने कहा कि झगड़े में हमारा कोई हाथ नहीं है।
शशिकला ने पन्नीरसेल्वम को चेतावनी दी कि गद्दारी की सजा दी जाएगी।
बता दें कि शशिकला सोमवार को सीएम पद की शपथ लेने वाली थीं। लेकिन गवर्नर पिछले 3 दिन से मुंबई में हैं। इसी वजह से उनका शपथ गहण समारोह टल रहा है

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।