(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH)
चुनाव के मद्देनज़र एक बार फ़िर नेताओ द्वारा भड़काऊ भाषण की रैलियों की शुरुआत हो चुकी है।बता दें कि यूपी में विधानसभा चुनाव 2017 के चुनाव चरण कल से शुरु होंगे। चुनावों में नेता साम –दाम , दंड –भेद का इस्तेमाल कर रहे है। फ़िर चाहे वो जाति- धर्म के नाम पर वोट मांगना ही क्यों ना हो, हालांकि इसमें कुछ नया नहीं है। अपने हवाई यान से उतरकर आज़म ख़ां यूपी की विधानसभा सीट सिकंदराबाद पहुंचे। इस जनसभा में एसपी के फायर ब्रांड नेता और मंत्री आज़म ख़ान ने पीएम मोदी और RSS पर जमकर निशाना साधा। आज़म ने RSS को महात्मा गाँधी का कातिल बताया, तो वही राम के नाम पर लोगों को लड़ाने का आरोप भी बीजेपी पर लगाया।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।