(India)
तामिलनाडू में चल रहे सत्ता संग्राम के बीच शशिकला के लिए खुशख़बरी है। सुप्रीम कोर्ट ने शशिकला के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने वाली याचिका की जल्द सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। उधर राज्य के कार्यकारी मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम ने 35 विधायकों के समर्थन का दावा किया है. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने सरकार बनाने के लिए जरूर समर्थन जुटाने के लिए राज्यपाल से 5 दिनों का वक्त मांगा है. वहीं पन्नीरसेल्वम समर्थक AIADMK नेताओं का कहना है कि 'अम्मा' ने ही पन्नीरसेल्वम को सीएम चुना था और राज्य की भलाई के लिए वो ही बेहतर होंगे. वहीं दूसरी तरफ़ शशिकला तामिलनाडु के सिंहासन पर अपना हक जता रही है। शशिकला ने राज्यपाल के सामने 120 से ज्यादा विधायक के समर्थन का दावा किया.
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।