मुजफ्फरपुर में भीखनपुर के पास ट्रक ऑटो पर पलट जाने से सात लोगों की मौत हो गयी। आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी मार्ग को जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन आक्रोशित जनता को हटाने के लिए पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना ही पड़ा ......बाद में जिलाधिकारी की ओर से मृतकों को 4-4 लाख रूपए के मुआवजे के ऐलान के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए .......
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।