मणिपुर में होने वाले चुनावों को लेकर केंद्र सरकार की चिंता बढ़ती जा रही है क्योंकि मणिपुर में ब्लॉकेड खत्म होता नजर नहीं आ रहा है. अब सारा दारोमरदार चुनाव आयोग पर है कि वो कैसे वहां चुनाव करवाता है. माना जा रहा है कि अगर हालात जल्द ना सुधरे तो जिन इलाकों में नगा ब्लॉकेड का असर है वहां चुनाव टाला जा सकता है. मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि कुछ इलाके हैं.....जहां नगा समुदाय के लोग ज्यादा हैं, वहां चुनाव टाला जा सकता है. इस पर विचार हो रहा है.....लेकिन अंतिम फैसला चुनाव आयोग को लेना है....
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।