कुलगाम मुठभेड़ में चार हिजबुल आतंकी ढ़ेर
(India)
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आज सुबह से आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार हिजबुल के चार आतंकवादियों को मार गिराया है, जो एक घर में छुपे हुए थे। जबकि तीन आतंकी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने चार हथियार भी बरामद किए हैं। इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए वहीं एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। मुठभेड़ में एक आम नागरिक की भी मौत हो गई। दरअसल जम्मू-कश्मीर पुलिस को सूचना मिली थी कि सात आतंकियों का एक ग्रुप साउथ कश्मीर के गांव में छुपा बैठा है। इसके बाद पुलिस ने इसकी जानकारी सेना को दी। पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से इस सूचना के आधार पर कुलगाम के गांव में शनिवार रात से सर्च अभियान शुरू किया। कुलगाम के कंट्रोल रूम ने बताया कि घर में छुपे हुए आतंकियों ने इसी बीच फायरिंग शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि घर में ब्लास्ट करके आतंकवादियों को मार गिराया। तीन आतंकियों के शव को बरामद कर गया है और एक आतंकी के अभी भी जख्मी हालत में छुपे होने की आशंका हैं। वहीं तीन आतंकी इस धमाके बाद घायल तीन आतंकी इलाके से बाहर निकल गए हैं। अभी भी रूक-रूककर गोलाबारी हो रही है।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।