गृह मंत्रालय की वेबसाइट को रविवार को हैक कर दिया गया। इसके चलते अधिकारियों को यह अस्थाई तौर पर इसे अवरुद्ध करना पड़ा। एक अधिकारी ने बताया कि हैकिंग की जानकारी मिलते ही नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर ने गृह मंत्रालय की वेबसाइट को तत्काल अवरुद्ध कर दिया। अधिकारी ने बताया कि कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम घटना को देख रही है। आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है। पिछले महीने पाकिस्तान आधारित संदिग्ध लोगों ने एनएसजी की वेबसाइट को हैक कर दिया था और इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारत विरोधी बातें लिख दी थीं। इस साल जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले चार साल में केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों की 700 से अधिक वेबसाइट हैक की जा चुकी हैं तथा साइबर अपराधों में संलिप्तता के मामले में 8348 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।