सुप्रीम कोर्ट से शशिकला को झटका
(India)

सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में एआईएडीएमके चीफ वीके शशिकला के खिलाफ हाई कोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया है। यानी कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। ट्रायल कोर्ट ने शशिकला को दोषी करार दिया था, जबकि हाई कोर्ट ने इस फैसले को खारिज कर दिया था। इसके बाद, राज्य सरकार जयललिता, शशिकला और अन्य आरोपियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। पिछले साल सुनवाई के बाद जून में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस दौरान जयललिता का निधन हो गया। कर्नाटक सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा पेश हुए थे। कर्नाटक सरकार ने दलील दी थी कि इस मामले में शशिकला व अन्य की सम्पति का हाईकोर्ट ने सही तरीके से आंकलन नहीं किया है। शशिकला को अब ट्रायल कोर्ट के सामने सरेंडर करना होगा। सुप्रीम कोर्ट के दोनों जजों ने हाई कोर्ट के फैसले को खारिज करने का फैसला किया। साथ ही जल्द से जल्द सरेंडर करने का आदेश दिया। वहीं, शशिकला के सीएम बनने के मंसूबों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। यानी अब पन्नीरसेल्वम खेमे का पलड़ा भारी पड़ते नजर आ रहा है। उम्मीद है कि अब शशिकला के समर्थन में खड़े नजर आ रहे विधायक भी पन्नीरसेल्वम की तरफ खिसक सकते हैं। कोर्ट का फैसला आने के बाद पन्नीरसेल्वम खेमे के लोग जश्न मनाने लगे।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।