यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। इस चरण में कुल 11 जिलों की 67 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन सीटों पर कुल 720 उम्मीदवार उतर रहे हैं। यूपी में दोपहर एक बजे तक 42.05 फीसदी वोटिंग हुई है। नाकुर में दोपहर एक बजे तक 51.56 फीसदी और सहारनपुर में 49 फीसदी वोटिंग हुई है। यूपी के बरेली में 39.7 फीसदी , लखीमपुर खीरी में 44.15 फीसदी, शाहजहांपुर में 38.66 फीसदी और पीलीभीत में 42 फीसदी मतदान हुआ है। इससे पहले यूपी में सुबह 11 बजे तक 24.14 फीसदी मतदान हुआ। बरेली के आंवला के एक बूथ पर पुलिस ने वोटरों पर लाठीचार्ज भी किया। वहीं, सुबह 11 बजे तक संभल में 32 फीसदी और अमरोहा में 24 फीसदी वोटिंग हुई है। बदायूं में सुबह 11 बजे तक 24 फीसदी मतदान, लखीमपुर में 11 बजे तक 25 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इससे पहले सुबह नौ बजे तक बरेली में 10.1 फीसदी, खीरी में 12.99 फीसदी, पीलीभीत में 10.12 और शाहजहांपुर में 10 फीसदी वोटिंग हुई थी। रामपुर के बिलासपुर में पुलिस ने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खान लाला को हिरासत में लिया गया। हालांकि, पुलिस ने फैसल को हिरासत में लिए जाने की वजह बताने से इंकार किया है।
कई जगह ईवीएम खराब होने की वजह से वोटिंग शुरू होने में देरी भी हुई है। पीलीभीत हजारा के कबीरगंज. राणाप्रतापनगर. श्रीनगर. शास्त्रीनगर. विजयनगर समेत अधिकांश बूथों पर सुबह 20 से 30 मिनट देर से मतदान शुरू हो सकाद्य पीठासीन अधिकारियों का कहना है कि एजेंट देर से आए इसलिए मशीन दिखाकर मतदान शुरू कराया गया।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।