उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान संपन्न
(India)
यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ था जो शाम पांच बजे खत्म हो गया। इस चरण में कुल 11 जिलों की 67 सीटों पर मतदान हुआ। इन सीटों पर कुल 720 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पांच बजे तक 65.5 प्रतिशत वोटिंग हुई है। आयोग ने बताया कि कई जगह पर लोग अभी भी लाइनों में लगे हुए है और मतदान अभी भी जारी है। निवार्चन आयोग के अनुसार, प्रदेश की 67 विधानसभा सीटों के लिये कड़ी सुरक्षा के बीच चार बजे तक 60 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मुख्य निवार्चन अधिकारी टी वेंकटेश ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और अभी तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।