आतंकियों का साथ देने वालों को सेना प्रमुख की सख्त चेतावनी
(India)

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों पर पथराव करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। बुधवार को सेना प्रमुख ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान सेना के ऑपरेशन में बाधा पहुंचाने वाले और सहयोगी रुख नहीं अपनाने वालों को आतंकवादियों के जमीनी कार्यकर्ता के तौर पर माना जाएगा। सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि जो स्थानीय लोग आतंकवाद को जारी रखना चाहते हैं और पाकिस्तान के साथ.साथ आईएसआई के झंडे लहरा रहे हैं उन्हें हम देशद्रोही के तौर पर देखेंगे और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।