अन्नाद्रमुक प्रमुख वीके शशिकला को बुधवार को जेल भेज दिया गया. उन्होंने परापन्ना अग्रहरा कोर्ट में सरेंडर किया. मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें चार साल की सजा बहाल कर दी थी. शशिकला ने विशेष अदालत के जज अश्वतनारायण के सामने सरेंडर किया......चेन्नई से सड़क मार्ग से पहुंची शशिकला को कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर होसुर से 28 किमी दूर पराप्पना अग्रहारा स्थित सेंट्रल जेल भेज दिया गया. जज ने सरेंडर के लिए और दो हफ्तों की मोहलत देने और घर का खाना उपलब्ध कराने का अनुरोध भी ठुकरा दिया. शशिकला के साथ उनके रिश्तेदार वीएन सुधाकरन और एलावारसी ने भी सरेंडर किया.
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।