सांसद बोहरा का घेराव कर रहे हैं 152 कॉलोनियों के लोग
(India)
जयपुर में एयरपोर्ट के आसपास की 152 कॉलोनियों के सैकड़ों लोग सुबह-सुबह जयपुर सांसद रामचरण बोहरा का घेराव करने पहुंचे। इनके मकान एयरपोर्ट के आसपास हैं और सीएम वसुंधरा राजे ने आदेश दे दिया है कि एयरपोर्ट की सीमा के 100 फीट के दायरे वाले सभी मकान यहां से शिफ्ट कर दिए जाएं। एयरपोर्ट के आसपास बनी कॉलोनियों के लोगों को जेडीए ने अपनी ओर से पट्टा दिया हुआ है। इन पट्टों को एयरपोर्ट की सीमा से 25 फीट दूरी पर मकान होने के कारण दिया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।