पलानीसामी ने ली तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ
(India)
ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के विधायक दल के नेता के.पलानीसामी ने गुरुवार को राजभवन में तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 31 मंत्रियों ने भी शपथ ली। राज्यपाल ने पलानीसामी को 15 दिनों के भीतर बहुमत साबित करने के लिए कहा है। गुरुवार को राजभवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि राज्यपाल ने अन्ना द्रमुक के विधायक दल के नेता पलानीसामी को मुख्यमंत्री नियुक्त किया है और उन्हें जल्द से जल्द मंत्रिमंडल का गठन करने को कहा। पलानीसामी ने आज 11रू30 बजे राज्यपाल से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में राव ने पलानीसामी को मुख्यमंत्री की नियुक्ति का पत्र सौंपा, जिसमें उनसे अपने मंत्रिमंडल का गठन और 15 दिन के भीतर बहुमत साबित करने को कहा। पलानीसामी को अन्ना द्रमुक की महासचिव वी के शशिकला के बाद पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया था।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।