उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान जारी
(India)
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रभाव वाले क्षेत्रों में राज्य विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है। सुबह नौ बजे तक 69 सीटों पर 12 फीसदी मतदान हुआ है। कानपुर में 7.71 फीसदी और मैनपुरी में 10 फीसदी वोटिंग हुई। यूपी के जसवंतनगर में पत्थरबाजी के दौरान मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव घायल हो गए हैं। बता दें कि इस चरण में उत्तर प्रदेश के मध्य क्षेत्र के 12 जिलों की 69 सीटों पर कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान चल रहा है। वहीं, चुनाव शुरू होने के बाद यूपी सीएम अखिलेश यादव ने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, श्उत्तर प्रदेश के विकास के लिए भारी संख्या में मतदान करें। प्रदेश की विकास कि गति बनाए रखने के लिए अपना वोट जरूर करेंश्। तीसरे चरण के चुनाव को राजनाथ सिंह और अखिलेश यादव का इम्तिहान माना जा रहा है क्योंकि राजनाथ सिंह के संसदीय निवार्चन क्षेत्र लखनऊ और अखिलेश यादव के पैतृक जिले इटावा और उसके आसपास के क्षेत्रों में चुनाव हो रहा है।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।