(India)
यूपी में कल रात एक बड़ा हादसा होने से बचा है. यूपी के टुंडला में रात कालिंदी एक्सप्रेस की एक मालगाड़ी से टक्कर हो गई जिसके बाद कालिंदी एक्सप्रेस का इंजन और एक कोच पटरी से उतर गया साथ ही मालगाड़ी की 2 बोगी भी पटरी से उतर गई है। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. हालांकि हादसे की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. घटना के बाद बचाव दल और रेल प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। डीआरएम और जीएम इलाहाबाद से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस के साथ ही रेल अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।