यूपी में चौथे चरण का प्रचार थमा
(India)
यूपी विधानसभा चुनाव के 53 सीटों पर 23 फरवरी को होगा मतदान चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार शाम पांच बजते ही थम गया। 23 फरवरी प्रदेश की 53 सीटों पर मतदान होगा। बता दें कि इससे पहले तीसरे चरण की वोटिंग 19 फरवरी को हुई थी। चैथे चरण के चुनाव प्रचार के लिए अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इलाहाबाद में रोड शो किया। इस रोड शो में उनके साथ यूपी बीजेपी प्रमुख केशव प्रसाद मौर्य, कैलाश विजयवर्गीय आदि नेता शामिल हुए। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी सीएम अखिलेश यादव ने भी संयुक्त रोड शो किया।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।