धनबाद में पीएसीएल अभिकर्ता सड़क पर
(India)
पीएसीएल बंद होने से अभिकर्ता आज सड़क पर आ चुके है। निवेशकों का पैसा वापस करने की मांग लेकर पीएसीएल अभिकर्ता एवं निवेशक संघ के बैनर तले अभिकर्ताओ ने रणधीर वर्मा चैक पर धरना दिया। अभिकर्ता नरेन्द्र कुमार ने बताया कि राज्य भर के करीब साढ़े सात लाख गरीब किसान, मजदूर, बेरोजगारों ने पीएसीएल में निवेश किया था। आज पीएसीएल को सरकार द्वारा बंद कर दिये जाने से एक ओर जहां अभिकर्ता सड़क पर आ गये है वही उन्हे ग्राहको के द्वारा प्रताड़ित होना पड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार इस मसले पर संज्ञान नही ले रही।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।