तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा होगी मजबूत
(India)
भारत ने तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने का फैसला किया है। इसके तहत 42 रेडार लगाए जाने को मंजूरी दी गई है। इनमें 4 मोबाइल रेडार होंगे। देश के तटीय इलाकों में पहले से 46 रेडार चेन हैंए जो 2008 में मुंबई अटैक के बाद लगाए गए थे। अब इसका दूसरा फेज शुरू किया जाएगा। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें 38 रेडार स्टेशन और 4 मोबाइल रेडार स्टेशन लगाने की जरूरत मानने की प्रक्रिया को मंजूरी मिली।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।