10 करोड़ जुर्माना नहीं भरने पर बढ़ेगी शशिकला की सजा
(India)

आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल की सजा काट रही एआईएडीएमके महासचिव शशिकला को 10 करोड़ रुपये की जुर्माना राशि के भुगतान में विफल रहने पर 13 माह और जेल में रहना पड़ सकता है। जेल अधीक्षक कृष्ण कुमार ने एक बयान में कहा कि शशिकला को 10 करोड़ रुपये की जुर्माना राशि का भुगतान करना है और अगर वह उच्चतम न्यायालय द्वारा लगाये गये जुर्माने के भुगतान में विफल रहती हैं तो उनको और 13 माह जेल में काटने होंगे।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।