बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने एक बार फिर राजद सुप्रोमी लालू प्रसाद यादव के खिलाफ विवादास्पद बयान दे दिया है। सुशील मोदी ने लालू के प्रधानमंत्री को लेकर दिये गये बयान पर आपत्ति जताते हुये लालू प्रसाद यादव के डीएनए पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि लालू का डीएनए ही ऐसा है जिसको लेकर वे इस तरह के बयान देते रहते है। सुशील मोदी ने सीतामढ़ी के बगही धाम मे आयोजित यज्ञ मे शामिल होने से पहले विधान पार्षद देवेश चन्द्र ठाकुर के आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।