जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सेना पर हमला कर दिया. इस हमले में तीन जवान शहीद हो गये जबकि एक महिला की मौत हो गई. क्रॉस फायरिंग के दौरान सेना के सात जवान गोलियां लगने से घायल हो गए.ये हमला गुरुवार रात उस वक्त हुआ जब सेना के जवानों की टुकड़ी मुलू चित्रागम इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी. इसी दौरान आतंकियों ने सेना पर फायरिंग शुरु कर दी. इसमें तीन जवान शहीद हो गये जबकि एक महिला की भी मौत हो गई. घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।