अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कलिखो पुल के 60 पेज के सुसाइड नोट में लगाए गए गंभीर आरोपों पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट मे सुनवाई होगी. जस्टिस एके गोयल और यूयू ललित की बेंच इस पर मामले की सुनवाई करेगी .सुसाइड नोट में सुप्रीम कोर्ट के दो मौजूदा जजों, एक पूर्व जज और दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों पर करोड़ों रुपए घूस मांगने या लेने के आरोप हैं . पूर्व मंत्रियों में से एक बड़ा वकील है तो एक अहम संवैधानिक पद पर है. कुछ अन्य नेताओं के नामों का भी इस सुसाइडन नोट में जिक्र है. पुल की पत्नि दांगविम्साई पुल ने हाल ही में चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर इस नोट के आधार पर एडिशनल एफआईआर दर्ज करवाने का आग्रह किया था . कोर्ट ने इसे याचिका में बदल दिया था ।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।