बीएमसी चुनाव की मतगणना जारी
(India)
मुंबई महानगरपालिका यानि बीएमसी चुनाव की मतगणना आज होगी....शिवसेना और भाजपा ने बुधवार को दावा किया कि वे बीएमसी चुनाव में अपने बूते जीत दर्ज कराएंगी. महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना की गठबंधन सरकार है, लेकिन इन चुनाव में यह दोनों सहयोगी दल आमने-सामने हैं. इस वजह से यह चुनाव रोचक है और लोगों की नजरें इसके परिणामों पर टिकी हैं. इस चुनाव के परिणाम महाराष्ट्र की भविष्य की राजनीति पर भी असर डालेंगे. मुंबई की 227 सदस्यीय महानगरपालिका के चुनाव के लिए मतदान मंगलवार को हुआ था....

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।