बीएमसी चुनाव परिणाम : किसी भी दल को बहुमत नहीं
(India)
मुंबई महानगर पालिका के चुनाव में करीब सभी सीटों के परिणाम आ चुके हैं। पांच बजे तक हुई मतगणना में आए परिणामों के मुताबिक किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिली। अभी तक शिवसेना को 84 और भाजपा को 81 सीटों में जीत हासिल हो चुकी है। मुंबई के अब तक आए 211 सीटों के रूझान आ चुके हैं। फिलहाल कांग्रेस 31, एनसीपी 9 और मनसे 7 सीट पर आगे चल रही है। नासिक में बीजेपी 24, शिवसेना 5, कांग्रेस 2 और मनसे 1 और एनसीपी 2 सीट पर आगे है। अमरावती में बीजेपी दो सीटों पर जबकि कांग्रेस एक सीट पर आगे है। यहां अभी शिवसेना का खाता भी नहीं खुला है। पिंपरी चिंचवाड़ में शिवसेना 4, बीजेपी 8 और एनसीपी 4 सीटों पर आगे है.उल्हासनगर में शिवसेना 3 सीटों और बीजेपी एक सीट पर आगे है. बता दें कि बीएमसी चुनाव में बहुमत के लिए 114 सीटों की जरूरत है। इस बीच खबर है कि अमरावती में भाजपा की रीता पडोले और पिंपरी में भाजपा के रवि लांगे निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। महाराष्ट्र के 10 नगर निगमों के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में करीब 56 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला, जबकि बीएमसी में 55 प्रतिशत मतदान हुआ।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।