महाशिवरात्रि पर जयपुर सहित प्रदेश के शिवालयों और मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई . जयपुर के शिवरात्रि पर खुलने वाले मंदिर मोती डूंगरी स्थित शिव मंदिर, झारखंड महादेव मंदिर, ताड़केश्वर महादेव, जंगलेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर भक्तों की लंबी कतारें रही . भक्तों ने भगवान महादेव का जल और दूध से स्नान कराकर पूजा अर्चना की .महाशिवरात्रि पर मंदिरों में विशेष झांकियां सजाई गईं और भजन कीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।