दरगाह ब्लास्ट मामले में फैसला टला
(India)
सीबीआई मामलों के विशेष न्यायालय संख्या एक शनिवार को अजमेर दरगाह ब्लास्ट मामले में फैसला 8 मार्च तक टाल दिया है। मामले में छह फरवरी को अंतिम बहस पूरी हो गई थी। दरगाह में 11 अक्टूबर 2007 को विस्फोट हुआ था। तीन लोग मारे गए थे, 15 घायल हुए थे। इस मामले में नौ अभियुक्त दस साल से ट्रायल का सामना कर रहे हैं। करीब 9 साल पहले अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह पर हुए बम ब्लास्ट की घटना में 3 लोगों की जान भी गई थी और 15 लोग जख्मी हुए थे, जिसका फैसला 8 मार्च तक जिला एवं सेशन न्यायालय जयपुर ने टाल दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।