अब मुझे अकेला छोड़ दें: ABVP के खिलाफ कैम्पेन छोड़कर बोली शहीद की बेटी
(DELHI, DELHI) एबीवीपी के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाली करगिल शहीद की बेटी और डीयू (दिल्ली यूनिवर्सिटी) की स्टूडेंट गुरमेहर कौर ने खुद को कैम्पेन से अलग कर लिया है। उन्होंने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कहा- "मैं कैम्पेन से अलग हो रही हूं। सभी को बधाई। मैं रिक्वेस्ट करती हूं, मुझे अकेला छोड़ दिया जाए। मैंने जो कहना था कह दिया है।" बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में आज वामपंथी संगठन मार्च निकाल रहे हैं। AISA, NSUI, JNU के टीचर्स और स्टूडेंट इस मार्च में शामिल होंगे। सोमवार को एबीवीपी ने डीयू में तिरंगा मार्च निकाला था

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।