देशभक्ति किताबों से नहीं आती: शहीद की बेटी को लेकर अख्तर के बयान पर बबीता बोलीं
(DELHI, DELHI) रामजस कॉलेज विवाद मामले में शहीद की बेटी गुरमेहर कौर को लेकर जावेद अख्तर के कम पढ़े लिखे बयान पर रेसलर बबीता फोगाट और योगेश्वर दत्त ने जवाब दिया है। बबीता ने कहा कि देशभक्ति किताबों से नहीं आती है। उधर, फिल्म प्रोडयूसर ने भी बबीता का सपोर्ट किया है। बता दें कि जावेद अख्तर ने वीरेंद्र सहवाग और बबीता के गुरमेहर कौर की पोस्ट पर ट्वीट को लेकर कहा था कि बेहद कम पढ़े-लिखे प्लेयर या रेसलर शहीद की बेटी के बारे में बयान दें तो समझा जा सकता है, लेकिन पढ़े-लिखे लोगों को क्या हो गया है

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।