(GUJARAT, India)
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के राइटर तारक मेहता का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 87 साल के थे। गुजरात के सीएम विजय रुपानी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा, "तारक मेहता के निधन से बहुत दुख हुआ। वे कॉलमनिस्ट और हास्य लेखक थे। वो हमेशा हमारे चेहरों पर मुस्कुराहट लाए। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।" बता दें, मेहता का अंतिम संस्कार नहीं होगा, क्योंकि फैमिली ने देह दान का फैसला किया है।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।