डीयू में हुई हिंसा के बाद गुरमेहर का लिखा एक पोस्टर वायरल हो गया था। इस पर लिखा था, "मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं, बल्कि जंग ने मारा है।’ जिसके बाद वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्विटर पर तख्ती के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की। इस पर लिखा था, "दो ट्रिपल सेन्चुरी मैंने नहीं मारी थी, यह मेरे बैट ने लगाई थी। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। जिसके बाद कई खेल हस्तियों ने ऐसे पोस्ट किए। जिसमें रेसलर बबीता और रेसलर योगेश्व दत्त शामिल है।
वहीं आज सहवाग ने दुरमेहर के ख़िलाफ़ अपने ट्वीट पर सफ़ाई दी। सहवाग का कहना है कि उनका ट्वीट गुरमेहर के लिए नहीं था। वह सिर्फ़ एक फनी ट्वीट था। लेकिन उसे ग़लत तरह से लिया गया। सहवाग लिखा है कि गुरमेहर को मिल रही रेप की धमकियों की वो निंदा करते है, गुरमेहर को अपना राय रखने का आधिकार है।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।