टीवी के फेमस धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लेखक तारक मेहता का आज निधन हो गया। बता दें कि सब टीवी का धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा पद्मश्री के कॉलम पर आधारित है। सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' उनके कॉलम 'दुनिया ने उंधा चश्मा' पर ही आधारित है। तारक मेहता को मुख्यतः "दुनिया ने ओंधा चश्मा" नामक गुजराती भाषा में एक लेख लिखने के कारण जाने जाते हैं। वें कई प्रकार के हास्य कहानी आदि का गुजराती में अनुवाद कर चुके है। 87 साल के तारक मेहता बीमार चल रहे थे। अहमदाबाद में हास्य लेखर तारक मेहता ने आख़िरी सांस ली । तारक मेहता के निधन की बात सुनकर उनके चाहने वालों को बड़ा धक्का लगा है।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।