बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर का दाम 86 रुपये बढ़ा
(India) रसोई गैस सिलेंडर के दाम अपने उच्चतम रिकॉर्ड पहुंच गया है, मोदी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में पहली बार सिलेंडर 700 रुपये से ज्यादा मंहगा हो गया। घरेलू गैस सिलेंडर 86.50 रुपये महंगा होकर 737.50 रूपये का हो गया है।
इसके साथ ही कामर्शियल गैस सिलेंडर पर 149.50 रुपए और पांच किलो वाले छोटू सिलेंडर पर 30.50 रुपए का इजाफा हुआ है। बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर उन लोगों के लिये होता है जिन्होंने गैस-सब्सिडी छोड़ दी है या फिर जिनके 12 सब्सिडी सिलेंडर का कोटा पूरा हो चुका है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।