(Mawana, Meerut)
मामला टीपीनगर क्षेत्र के अम्बेडकर नगर की नई बस्ती का है। यहां रहने वाले रतनलाल ने अपनी पुत्री रूबी का रिश्ता खरखौदा क्षेत्र के गांव आढ़ निवासी राजवीर के पुत्र संजय से किया था। शादी के दिन जब ढोल ताशो के साथ संजय बारात लेकर आया था तो संजय ने अपने आंखों पर काला चश्मा लगा रखा था और उसकी गतिविधियां भी संदिग्ध थी। संजय को उसके दोस्त लेकर चल रहे थे और ऐसा लग रहा था जैसे वे उसे रास्ता बता रहे है। वही बारात आने के बाद जयमाला के साथ-साथ अन्य रस्मे भी हुई, लेकिन दुल्हे की आंखों से काला चश्मा नहीं उतरा। दुल्हन के परिजनों को शक होने लगा। इसी बीच फेरों का समय आ गया।, लेकिन इसी दौरान दुल्हा खम्बे से टकरा गया। दुल्हे के खम्बे से टकराने पर लोगों ने उसको पकड़ लिया। काला चश्मा उतरते ही दुल्हे ने कह दिया कि वह अंधा है।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।