अफगानिस्तान बॉर्डर पर केमिकल हथियारों का इस्तेमाल कर रहा PAK: पर्रिकर
(International) रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि कुछ रिपोर्ट्स में अफगानिस्तान बॉर्डर से सटे इलाकों में रहने वाले लोग किसी केमिकल वेपन्स के शिकार नजर आ रहे हैं। हमें किसी भी तरह के केमिकल अटैक से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। पर्रिकर ने यह बात गुरुवार को डीआरडीओ के एक प्रोग्राम में कही। बता दें कि पिछले महीने शाहबाज कलंदर की दरगाह पर हुए फिदायीन हमले के बाद पाकिस्तान ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया था। बौखलाया पाक सैकड़ों आतंकियों को ढेर कर चुका है। पाक ने कहा था कि हमले के पीछे अफगानिस्तान के जमात-उल-अहरार गुट का हाथ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।