नोटबंदी को मिला विश्व बैंक का समर्थन
(India)
वर्ल्ड बैंक की सीईओ क्रिस्टीना जियोर्जिवा ने नोटबंदी का समर्थन किया है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, क्रिस्टीना ने कहा कि नोटबंदी की वजह से कुछ लोगों को परेशानी हुई लेकिन लंबे वक्त में यह फायदा देगा। क्रिस्टीना ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए बड़े नोटों को बंद करने का जो फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया आने वाले वक्त में भारतीय अर्थव्यवस्था पर उसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। क्रिस्टीना ने गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के लिए भी अपना सकारात्मक रुख दिखाया और उसके जल्द लागू होने की आशा जाहिर की। वर्ल्ड बैंक की सीईओ क्रिस्टीना ने मोदी द्वारा 8 नवंबर को किए गए नोटबंदी के ऐलान की तारीफ की। क्रिस्टीना ने यह भी कहा कि भारत के इस फैसला का दूसरे देश अध्यन कर रहे हैं। क्योंकि नोटबंदी का फैसला इतने बड़े स्तर पर पहले किसी बड़े देश ने नहीं लिया। क्रिस्टीना ने यूरोपीय देशों का जिक्र किया जो काफी वक्त से बड़ी करेंसी पर लगाम लगाए हुए हैं।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।