बरसाना में लट्टमार होली को लेकर तैयारियां शुरु
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) इस लट्ठमार होली को खेलने के लिए बरसाना की हुरियारिने और नंदगांव के हुरियारे एक महीने पहले से ही तैयारी शुरू कर देते है....हुरियारिने अपनी पोशाक तैयार करने के साथ-साथ अपने लट्ठ को भी पहले से ही तेल पिलाना शुरू कर देती है ताकि लट्ठमार होली खेलने के दौरान उनका लट्ठ टूट ना जाये...हुरियारे ढाल कसने के साथ लट्ठ की मार सहने के लिए महीने भर पहले से अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान देना शुरू कर देते है..वही दूसरी ओर बरसाना के जिलाअधिकारी ने बताया नंदगांव की लट्टमारी होली भगवान कृष्ण और राधारानी के अटूट प्रेम की वजह से 5000 सालों से चली आ रही है, इस दिन को लेकर तरह-तरह रंग और गुलालों को काफी मात्रा में इंतजाम किया गया है

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।