कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड जारी
(India)
कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ देर रात से मुठभेड़ जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद जिले के चिलीपोरा गांव में तलाशी एवं घेराबंदी अभियान चलाया था, इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को घेर लिया। देर रात तक दोनों तरफ से रुक रुककर गोलीबारी जारी रही। सुरक्षाबलों ने दावा किया कि घेराबंदी में फंसे आतंकियों में दो दिन पहले आतंकी बने उबैद नामक युवक के साथ आतंकी जीनत-उल-इस्लाम व आबिद पीर शामिल है। शोपियां के चिलीपोरा (हफश्रीमाल) गांव में तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सेना की 55 आरआर और राज्य पुलिस के एक संयुक्त कार्यदल ने गांव में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। जवानों को अपने ठिकाने के पास आते देख आतंकियों ने गोली चलाई। जवानों ने भी जवाबी फायर किया और उसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जवानों ने लाउड स्पीकर के जरिए आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। गांव के बुजुर्गो को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन आतंकियों ने फायर जारी रखा।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।