वीडियो के जरिए सेना की परेशानी बताने वाला मैथ्यु मृत मिला
डायरी में लिख गया था, कोर्ट मार्शल से बेहतर मौत है
(DELHI, DELHI) सेना के जवानों की परेशानियों को वीडियो से उजागर करने वाले जवान का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। सैनिक शिविर में परेशानियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले जवान रॉय मैथ्यू का शव उसके बैरक से मिला है। यह बैरक महाराष्ट्र स्थित नासिक जिले में है। बताया जा रहा है कि मैथ्यु के पास के एक डायरी मिली है जिसमें लिखा है कि कोर्ट मार्शल से बेहतर मौत है। उसने अपने परिजनों और सेना के अधिकारी को सॉरी भी लिखा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव सेना को सौंप दिया है।
गौरतलब हो कि मैथ्यू ने अपने चेहरे को दिखाए बिना एक वीडियो दिखाया था जिसमें सैनिकों की परेशानियों को उजागर किया गया था। वीडियो के जरिए दिखाया गया था कि किस तरह जवान अधिकारियों के कुत्तों को टहलाने और उनके बच्चों को स्कूल छोड़ने का काम कर रही है। इस स्टिंग के बाद सेना की काफी आलोचना हुई थी।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।