(Bhiwani, Bhiwani)
मामला भिवानी का है, जहा बिजली विभाग ने एक परिवीर को 18,43,521 रूपए का बिजली का बिल बना के भेज दिया, जिसे देखने के बाद परिवार के सदस्यों के होश उड़ गये। मकान मालिक विनोद ने बताया कि उनका यह मीटर उनके ससुर के नाम से है। उनके ईलाके के मीटर रीडर ने बताया कि उनके मीटर की युनिट सही नहीं आ रही। जिसके चलते उन्होंने मीटर जांच के लिए विभाग को निवेदन लिखा और मीटर बदल दिया, लेकिन इस दौरान विभाग ने उन्हें दस माह से कोई बिल नहीं भेजा, लेकिन जब बिल आया तो सबके होश उड़ गये। सिर्फ 104 यूनिट का बिल 18 लाख से भी अधिक का बना दिया गया। जिसके बारे में विभाग को कहने पर विभाग के अधिकारीयों ने कोई सुनवाई नहीं की, जब इस सदंर्भ में मिडिया से संमपर्क किया तो जल्द ही विभाग ने 3483 रूपए का नया बिल बनाकर भेज दिया।
मकान मालिक ने बताया यह बिल कोई पहली बार नहीं आया है, इससे पहले भी 14 लाख रूपये का बिल आ चुका है। जिसके कारण उनकी माँ की मुत्यु हो गई थी। हृदय रोगी होने के कारण बिजली विभाग का बिल देखने के बाद उन्हे दिल के दौड़ा आया, जिलके कारण उनकी मौत हो गयी।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।