तीस साल तक भारतीय नौसेना मे रहा आईएनएस विराट आज होगा रिटायर
(India) 27 साल रॉयल नेवी और 30 साल तक भारतीय नौसेना को सेवा देने के बाद अब आईएनएस विराट की विदाई का वक्त है. जलमेव यस्य, बलमेव तस्य के नारे के साथ सबसे लंबे वक्त तक सेवा देने वाले युद्धपोत के तौर पर विराट का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है.

भारतीय नौसेना के बेड़े में दूसरे विमान वाहक पोत आईएनएस विराट को आज सेवा से रिटायर दिया जाएगा। आईएनएस विराट उन्नत किस्म का दूसरा विमान वाहक पोत है जिसने भारतीय नौसेना में 30 सालों तक सेवा दी है और इससे पहले उसने ब्रिटेन के रॉयल नेवी में 27 सालों तक सेवा दी थी।

आईएनएस विराट को सेवा से हटाए जाने के बाद भारतीय नौसेना के पास दो विमान वाहक पोत कम हो जाएंगे क्योंकि आईएनएस विक्रांत को पहले ही सेवा से हटाया जा चुका है। एचएमएस हर्मीस के नाम से पहचाने जाने वाला पोत 1959 से रॉयल नेवी की सेवा में था। 1980 के दशक में भारतीय नौसेना ने इसे साढ़े छह करोड़ डॉलर में खरीदा था और 12 मई 1987 को सेवा में शामिल किया।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।