पीएम मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर
(India)
वाराणसी में तीन दिवसीय चुनावी प्रचार के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात की ओर रूख कर रहे हैं। मंगलवार को दो दिवसीय गुजरात दौरे के लिए पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और सभाओं को संबोधित करेंगे। दौरे में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि भरूच स्थित नर्मदा नदी पर चार लेन के बने सबसे लंबे केबल ब्रिज का उद्धाटन करेंगे। गृह राज्य दौरा उनके लिए काफी अहम है, क्योंकि अगले साल यहां विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। संभावना यह भी है कि बुधवार यानी महिला दिवस के दिन पीएम मोदी अपनी मां से मिलने गांधीनगर भी जा सकते हैं। गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान मंगलवार को पीएम मोदी करीब ढाई बजे सूरत हवाई अड्डे पर उतरेंगे। यहां से निकलकर ओएनजीसी के ओपीएएल परियोजना के औद्योगिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद भरूच जिले में नर्मदा नदी पर चार लेन के बने सबसे लंबे केबल ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। तत्पश्चात कृषि विश्वविद्यालय के कैंपस में जनसभा को संबोधित करेंगे और करीब 7 बजे अहमदाबाद लौटने के बाद पीएम मोदी राजभवन जाएंगे। यहां राज्यपाल से मुलाकात के बाद 8 बजे सीएम हाउस में उनके लिए खास डिनर का इंतजाम किया गया है। बुधवार सुबह करीब साढे नौ बजे मोदी सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाएंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार यहां जाएंगे। सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में मोदी के साथ ही आडवाणी और अमित शाह भी शामिल होंगे। इसी दिन दोपहर ढाई बजे वो गांधीनगर में पूरे देश से आई महिला सरपंचों को सभा को संबोधित करेंगे।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।