पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के सात जिलों में राज्य विधानसभा चुनावके सातवें और अंतिम चरण का मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हो गया। सुबह नौ बजे तक प्रदेश की 40 सीटों पर 10.43 फीसद मतदान हुआ है। वाराणसी में 11.35 फीसद मतदान हुआ। भदोही में 15.81 फीसद वोटिंग हुई है। वहीं, सोनभद्र में 11 फीसद मतदाताओं ने वाटिंग की है। वाराणसी के पिण्ड्रा से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय ने वोट डाला। अजय राय ने मतदान करने के बाद कहा कि सातवें चरण में मतदाता श्जुमलेबाजीश् के खिलाफ वोट डालेंगे। कई जगह ईवीएम मशीन में खराबी आने से देर में मतदान शुरू हो सका है। मिर्जापुर में मड़िहान विधानसभा के नक्सल प्रभावित राजगढ़ ब्लॉक के करौदा बूथ पर ईवीएम मशीन के खराब होने की खबर आई। इसके बाद एक घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। भदोही की तीन विधानसभाओं में अब तक चार बूथों पर ईवीएम की खराबी से मतदान बाधित हुआ। हालांकि, कुछ देर बाद दो जगह वोटिंग शुरू हो चुकी है। इसके अलावा औराई विधानसभा के डेरवा के बूथ नं-2 पर मशीन में खराबी की वजह से आधे घंटे मतदान प्रभावित हुआ है।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।