बेटे की डेड बॉडी नहीं चाहिए: लखनऊ में मारे गए संदिग्ध आतंकी के पिता ने कहा
(Lucknow, Lucknow) लखनऊ एनकाउंटर में मारे गए संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह (23) के पिता सरताज अहमद ने डेड बॉडी लेने से मना कर दिया है। एनकाउंटर के पहले फोन कर उसने जल्द ही सऊदी अरब जाने की बात कही थी। बता दें मंगलवार की रात को यूपी एटीएस ने लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 11 घंटे चले एनकाउंटर में मार गिराया था। बीकॉम तक पढ़ा था सैफुल्लाह पिता सरताज अहमद खान ने बताया कि सैफुल्लाह ने बीकॉम तक की पढ़ाई की थी। वो अकाउंटिंग का काम सीखकर प्राइवेट काम करता था।
यहां उसका मन नहीं लगता था वह सऊदी अरब जाना चाहता था। सैफुल्लाह की मां का निधन पिछले साल हुआ था।सरताज के तीन बेटे हैं। सैफुल्लाह सबसे छोटा था। सबसे बड़ा बेटा खालिद शादीशुदा है और प्राइवेट जॉब करता है। वहीं, बीच का बेटा मुजाहिद है। वो चाय की दुकान चलाता है। कहता था इतना धन कमाऊंगा सब लोग देखते रह जाएंगे

सरताज खान के मुताबिक सुबह दस बजे तक वो घर से निकल जाता था और देर रात घर वापस लौटता था। पूछने पर बहस करने लगता था, बस यही कहता था इतना धन कमाऊंगा कि सब देखते रह जाएंगे। वो आतिश नाम के एक लडके साथ ज्यादा रहता था। अब वो क्या करते थे, इसके बारे में घर में कभी नहीं बताता था।करीब तीन महीने पहले काम को लेकर मैंने उसे पीटा था, जिसके बाद वो घर से चला गया।वो अपने साथ अपना पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और अपने सारे सर्टिफिकेट भी लेकर गया था।करीब साल भर पहले सैफुल्लाह ने एक लैपटॉप खरीदा था, लेकिन वो अपने लैपटॉप को किसी को छूने नहीं देता था। बीते 6 महीने से उसका समय अपने लैपटॉप पर ही गुजरता था।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।