पुलवामा में एनकाउंटर; जवानों ने 4 आतंकियों को घेरा, रेल सर्विस सस्पेंड
(Pulwama, Pulwama) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सिक्युरिटी फोर्सेस और आतंकियों के बीच बीती रात से एनकाउंटर जारी है। दक्षिणी कश्मीर के मलंगोपुरा गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। यहां एक घर में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने का शक जताया जा रहा है। इलाके में लगातार गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। वहीं एनकाउंटर की साइट के पास के रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया है। वहीं रेलवे की आवाजाही को रोक दिया है। स्थानीय लोगों ने किया पथराव एएनआई के मुताबिक, एनकाउंटर साइट के पास स्थानीय लोगों ने सिक्युरिटी फोर्सेस पर पथराव किया। लेकिन जवानों ने मामले को संभाल लिया है।
आतंकियों के खिलाफ जम्मू एंड कश्मीर के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सिक्युरिटी फोर्सेस ने मोर्चा संभाल रखा है। आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिलने के बाद जवानों ने इनका पीछा किया और ये घर में जाकर छिप गए। इनकी तादाद 2 से 3 बताई जा रही है। जैसे ही जवानों ने पोजिशन ली इन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।