केजरीवाल को मुझसे दिक्कत है तो सीधे बात करें: दिल्ली के CM पर रॉबर्ट वाड्रा का तंज
(DELHI, DELHI) सोनिया गांधी के दामाद और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने अरविंद केजरीवाल से कहा है कि वो उनके (वाड्रा) नाम का सहारा ना लें। वाड्रा ने कहा- केजरीवाल को रॉबर्ट वाड्रा नाम से अजीब सा लगाव है, अगर कुछ मसला है तो उन्हें मुझसे सीधे बात कर लेनी चाहिए। दरअसल, वाड्रा ने ये कमेंट केजरीवाल के एक बयान पर किया है। इस बयान में केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी को चैलेंज किया था कि वो रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ एक्शन लेकर दिखाएं, वो उन्हें जिंदा खा जाएंगे।
मामला अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर से शुरू हुआ। इसमें केजरीवाल ने अपने कैबिनेट मिनिस्टर सत्येंद्र जैन के खिलाफ लगे आरोपों पर तल्ख टिप्पणी की थी। केजरीवाल ने कहा था, “आप सिर्फ सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर सकते हैं। दीक्षित (संभवत: शीला दीक्षित) को नहीं। अगर पीएम रॉबर्ट वाड्रा की तरफ उंगली उठाते हैं तो मैं मानूंगा कि उनके पास 56 इंच का सीना है।वाड्रा उनको जिंदा खा जाएगा।मोदी दिल्ली की जनता से हमें सरकार में लाने का बदला ले रहे हैं। वो हमें काम नहीं करने दे रहे। लेकिन, हमने तमाम दिक्कतों के बावजूद काम करके दिखाया है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।